शराब कोचियों के हौसले पस्त: राजनांदगांव पुलिस की ‘स्पेशल टीम’ ने पकड़ी मध्य प्रदेश की शराब

 

​राजनांदगांव जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में गठित स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोहारा के पास घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय शराब गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 9 पेटियां और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1,10,750 आंकी गई है।

​इस छापेमारी में आरोपी देवव्रत वर्मा, चुम्मन सिन्हा और महेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना नंदकिशोर वर्मा फिलहाल फरार है। एडिशनल एसपी श्री कीर्तन राठौड़ के मार्गदर्शन में सीएसपी वैशाली जैन, डीएसपी केशरीनंदन नायक और इंस्पेक्टर विनय पम्मार की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पिछले 6 महीनों में यह 10वीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे शराब माफियाओं के नेक्सस में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version