शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर फरियादी विक्रम शर्मा, निवासी कढ़ी मोहल्ला, शहडोल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित विक्रम शर्मा रात करीब 10:30 बजे अपनी पत्नी के व्रत के लिए फल-फूल खरीदने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह इंदा चौक पहुंचे, वहां ऋषभ तिवारी, विकास उर्फ बासू लखेरा, शानू यादव और रोहित उर्फ कच्ची शाह ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनसे शराब पीने के लिए ₹1000 की मांग की। जब फरियादी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो सभी आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों व लात-घूंसों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित के शोर मचाने पर उनके छोटे भाई विनोद शर्मा और स्थानीय निवासी विनोद राव ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। भीड़ इकट्ठी होती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में पीड़ित के दाहिने हाथ, सीने, कनपटी और पीठ पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों—विकास उर्फ बासू लखेरा (निवासी खेरमाई मंदिर के पास) और रोहित उर्फ कच्ची शाह (उम्र 26 वर्ष, निवासी रामबाबू कॉलोनी)—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अजय पाल
Trending
- घरेलू उपचार में गंवाया कीमती समय, सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत
- डिंडौरी पुलिस के 9 कर्मियों को पदोन्नति, एएसआई व प्रधान आरक्षक के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी
- मेंहदवानी महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. संध्या सिंह को गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि
- कटनी जिला से चौकी निवार थाना माधवनगर के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- शहडोल पुलिस की बड़ी कामयाबी: नशा तस्करों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, 880 नशीले इंजेक्शन और स्मैक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- तालाब के पानी में जहर मिलाने से 14 वन्यजीवों की मौत, वन विभाग ने 3 आरोपियों को पकड़ा
- मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर चिकित्सालय में उमड़ रहा भरोसा, प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे उपचार के लिए
- धमतरी पुलिस की संवेदनशीलता: दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिवारों को मिली 1.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सुरक्षा*
