शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर फरियादी विक्रम शर्मा, निवासी कढ़ी मोहल्ला, शहडोल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित विक्रम शर्मा रात करीब 10:30 बजे अपनी पत्नी के व्रत के लिए फल-फूल खरीदने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह इंदा चौक पहुंचे, वहां ऋषभ तिवारी, विकास उर्फ बासू लखेरा, शानू यादव और रोहित उर्फ कच्ची शाह ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनसे शराब पीने के लिए ₹1000 की मांग की। जब फरियादी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो सभी आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों व लात-घूंसों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित के शोर मचाने पर उनके छोटे भाई विनोद शर्मा और स्थानीय निवासी विनोद राव ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। भीड़ इकट्ठी होती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में पीड़ित के दाहिने हाथ, सीने, कनपटी और पीठ पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों—विकास उर्फ बासू लखेरा (निवासी खेरमाई मंदिर के पास) और रोहित उर्फ कच्ची शाह (उम्र 26 वर्ष, निवासी रामबाबू कॉलोनी)—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अजय पाल
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू






