Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 08 at 17.31.41

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.37.08 1

*विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 05.46.09

स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।

June 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • *गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*
  • *विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*
  • स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।
  • *उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
  • 💥*स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त‌ की*।💥
  • *औषधि विभाग की निष्क्रियता: कटनी में ताबड़तोड़ कार्रवाई, शहडोल में नियमों को ठेंगा दिखा रहे मेडिकल स्टोर्स*
  • नशे के खिलाफ शहडोल में नुक्कड़ नाटकों की धूम: कलाकारों ने दिया ‘तम्बाकू मुक्त समाज’ का संदेश
  • गोटेगांव में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक संपन्न
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*
क्षेत्रीय खबर

*विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*

PolicewalaBy PolicewalaJune 8, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.37.08 1

*विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*

*कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, हजारों कदमों के साथ गूंजा फिट इंडिया का संकल्प*

 

*मनेंद्रगढ़ – एमसीबी* – विगत दिनों विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ का सुरभि पार्क फिटनेस, ऊर्जा और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र बन गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “साइक्लिंग एवं ज़ुम्बा कार्यक्रम” में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और हरित भविष्य का संदेश दिया।WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.37.07

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने स्वयं साइकिल चलाकर नागरिकों को नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ एसडीएम लिंगराज सिदार, 18वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कमांडेंट संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सुरभि पार्क में आयोजित ज़ुम्बा सत्र ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। संगीत की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.37.08

इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, कमांडेंट संजय शर्मा, एसडीएम लिंगराज सिदार तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक सतीश द्विवेदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित साइक्लिस्ट एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक सतीश द्विवेदी रहे। उनकी प्रेरणादायी यात्रा और उपलब्धियों ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया। वर्ष 1997 से अब तक लगभग 25 हजार किलोमीटर साइक्लिंग कर चुके सतीश द्विवेदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है। वर्ष 1997 में उन्होंने अपने साथियों के साथ मनेन्द्रगढ़ से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक लगभग 1100 किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की थी।WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.37.07 1

उन्होंने अब तक करीब 450 स्कूलों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिए हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2022 में उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उन्हें वर्ष 2025 में स्वामी विवेकानंद स्पिरिट अवॉर्ड तथा वर्ष 2026 में राष्ट्रीय उत्कृष्ट भारत प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी चर्चित पुस्तक “साइकिल से हिमालय संस्मरण” भी प्रकाशित हो चुकी है।

अपने संबोधन में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि साइक्लिंग स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, साइक्लिंग और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन फिट इंडिया अभियान को जन-आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व योग आयोग उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक संदेश देकर विश्व साइकिल दिवस को यादगार बना दिया।

 

रिपोर्टर – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 08 at 17.31.41

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 05.46.09

स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 10.18.52

*उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

June 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026738
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026598
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026554
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 08 at 17.31.41 क्षेत्रीय खबर

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

By PolicewalaJune 8, 20260

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया,…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.37.08 1

*विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 05.46.09

स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 10.18.52

*उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

June 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 08 at 17.31.41

*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 13.37.08 1

*विश्व साइकिल दिवस पर मनेन्द्रगढ़ बना फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र*

June 8, 2026
Visitors
1686005
This Month : 13870
This Year : 257922
Total Users : 1260242
Views Today : 1700
Total views : 5651324
Who's Online : 9
Server Time : 2026-06-08
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.