विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद द्वारा “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 जून 2026 को अटल परिसर, साईं गार्डन गरियाबंद में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण हेतु प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रिखी राम यादव (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद गरियाबंद), अनिल चंद्राकर (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद), सुरेंद्र सोनटेके मंत्री,सुमीत परख (मंडल अध्यक्ष), आशिफ मेमन (उपाध्यक्ष), विष्णु मरकाम, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, बिंदु सिन्हा, सूरज सिन्हा, पार्षदगण सूरज सोनी घनश्याम सिन्हा,सरिता साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान समाज को प्रकृति और मातृत्व के सम्मान से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद







