त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
स्लीमनाबाद।आगामी जुलाई माह में हरिदासपुर प्रखंड स्लीमनाबाद में बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा लगातार ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम धनवाही, धरवारा, मटवारा सहित विभिन्न ग्रामों में बैठकें सम्पन्न हुईं।
बैठक का शुभारंभ ओम के उच्चारण एवं विजय महामंत्र के साथ किया गया। इस दौरान आगामी त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम तथा बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सनातन समाज को शास्त्र और शस्त्र दोनों की आवश्यकता है। जहां शास्त्रों का ज्ञान समाज को दिशा प्रदान करता है, वहीं समाज की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए शस्त्रों का महत्व भी आवश्यक है।
पदाधिकारियों ने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बजरंग दल के नेतृत्व में त्रिशूल दीक्षा का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठकों में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर प्रत्येक ग्राम की बैठकों में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से जिला ब्यूरो नवीन पांडे की रिपोर्ट

Comments are closed.