Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.47.39

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में मरीज के उपचार को लेकर विवाद, जांच के निर्देश

June 20, 2026
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.36.04

आंखें हुसैनी हो गईं सांस्कृतिक सौहादर्य की मिसाल हैं हुसैनी ब्राह्मण –

June 20, 2026
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.21.18

अवैध शराब पर कांकेर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.50 लाख रुपये की शराब नष्ट

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में मरीज के उपचार को लेकर विवाद, जांच के निर्देश
  • आंखें हुसैनी हो गईं सांस्कृतिक सौहादर्य की मिसाल हैं हुसैनी ब्राह्मण –
  • अवैध शराब पर कांकेर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.50 लाख रुपये की शराब नष्ट
  • जांजगीर में स्कूली वाहनों की बड़ी जांच: 89 बसों का हुआ फिटनेस टेस्ट, 10 पर कार्रवाई; चालकों का हुआ मेडिकल चेकअप
  • स्टेपनी टायरों से निकला 15 किलो गांजा, दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप सवार 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • बिहान समूह संकुल कोचबाय की वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश
  • प्रधानमंत्री मोदी के ’12 साल बेमिसाल’ के उपलक्ष्य में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान
  • हेरोइन तस्करी पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, रायपुर का आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - विकास कार्यों पर सख्ती: प्रभारी मंत्री ने लगाई फटकार, सड़क गुणवत्ता से लेकर पानी और स्वास्थ्य तक उठे बड़े मुद्दे
क्षेत्रीय खबर

विकास कार्यों पर सख्ती: प्रभारी मंत्री ने लगाई फटकार, सड़क गुणवत्ता से लेकर पानी और स्वास्थ्य तक उठे बड़े मुद्दे

PolicewalaBy PolicewalaMarch 26, 2026No Comments39 Views
WhatsApp Image 2026 03 26 at 7.53.00 PM

डिंडौरी मध्यप्रदेश 

डिंडौरी, 26 मार्च 2026। जिले के समग्र विकास और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने की।

 

बैठक में मंडला लोकसभा सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान “वोकल फॉर लोकल” के तहत जिले के पारंपरिक कौशलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही रोजगार सृजन, उद्योग-व्यापार को बढ़ावा, जल संरचनाओं के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और खनिज संसाधनों के संतुलित उपयोग जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

 

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कई अहम मुद्दे उठाए। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किसानों के ऑनलाइन पंजीयन में सर्वर समस्या के कारण कई किसानों के छूट जाने की बात रखी, जिस पर मंत्री ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। विधायक धुर्वे ने बिलगढ़ा, छिंदगांव, मुड़की बांध और दनदना जलाशय की मरम्मत न होने से सिंचाई प्रभावित होने की बात रखी, जिस पर मंत्री ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

वहीं जबलपुर-डिंडौरी-अमरकंटक नेशनल हाईवे निर्माण में गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य डीपीआर के अनुरूप न होने का आरोप लगाया, जिस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

जल संसाधनों को लेकर भी बैठक में तीखी चर्चा हुई। नहर, डेम और तालाबों से किसानों को पर्याप्त पानी न मिलने तथा संबंधित विभाग की लापरवाही का मुद्दा उठाया गया। संबंधित अधिकारी के बैठक से अनुपस्थित रहने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति भी बैठक में उजागर हुई। समिति सदस्य डॉ. सुनील जैन ने बताया कि जिले में 137 स्वीकृत डॉक्टरों के मुकाबले केवल 47 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, जिससे मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है। इस पर मंत्री ने प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए।

 

डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम ने ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या उठाई, जहां बीएसएनएल टावर लगे होने के बावजूद सेवा चालू नहीं है। इस पर भी शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

 

इसके अलावा अवैध कॉलोनियों में सड़क निर्माण और सीवर लाइन के गुणवत्ताहीन कार्यों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

 

बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक  वाहिनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया 

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 19 at 12.01.41

*अतरमरा में महिला मोर्चा का जनजागरण कार्यक्रम: “12 साल बेमिसाल” के साथ सेवा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण का संदेश*

June 19, 2026
policewala 1 300x182 1

*रेलवे रनिंग रूम में खराब भोजन से सुरक्षा दांव पर: लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों में भारी आक्रोश*

June 19, 2026
WhatsApp Image 2026 06 19 at 07.36.13

*कलेक्टर ने बचैया गांव में रात्रिकालीन चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद*

June 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 2026993
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026816
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026746
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026601
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.47.39 देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में मरीज के उपचार को लेकर विवाद, जांच के निर्देश

By PolicewalaJune 20, 20261

कटनी/स्लीमनाबाद। नई दुनिया न्यूज,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में मरीज के उपचार को लेकर विवाद…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.36.04

आंखें हुसैनी हो गईं सांस्कृतिक सौहादर्य की मिसाल हैं हुसैनी ब्राह्मण –

June 20, 2026
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.21.18

अवैध शराब पर कांकेर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.50 लाख रुपये की शराब नष्ट

June 20, 2026
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.26.24

जांजगीर में स्कूली वाहनों की बड़ी जांच: 89 बसों का हुआ फिटनेस टेस्ट, 10 पर कार्रवाई; चालकों का हुआ मेडिकल चेकअप

June 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.47.39

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में मरीज के उपचार को लेकर विवाद, जांच के निर्देश

June 20, 2026
WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.36.04

आंखें हुसैनी हो गईं सांस्कृतिक सौहादर्य की मिसाल हैं हुसैनी ब्राह्मण –

June 20, 2026
Visitors
1709852
This Month : 37717
This Year : 281769
Total Users : 1284089
Views Today : 5054
Total views : 5701913
Who's Online : 11
Server Time : 2026-06-20
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.