कटनी/बहोरीबंद
कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद में प्राकृतिक खेती में फसल प्रबंधन के लिए क्षेत्र के किसानों को आमंत्रित कर पौधों के अच्छे स्वास्थ्य एवं अधिक पैदावार के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले जैविक खाद से संबंधित जानकारियां दी गई महंगी हो रही खेती का मुख्य कारण खेती में भारी मात्रा में रसायन एवं उर्वरकों का उपयोग बताया गया। जिसके लिए घरेलू सामग्री में से जीवामृत बनाने के लिए उपाय बताए गए एवं खेती में होने वाले नुकसान से बचाव करने के लिए स्वयं के द्वारा कीटनाशक तैयार करने विधि बताई गई फसल सुरक्षा के लिए नीमस्त्र जो रस चूसने वाले कीट एवं छोटी सुंडी इंल्लिया से बचाव करता है ब्रह्मास्त्र जो कीड़े मकोड़े बड़ी सनडियो पर नियंत्रण बना कर रखता है को तैयार करने की विधि भी बताई गई अग्नि अस्त्र जो पेड़ के तना डंठलों में रहने वाले कीड़े पर नियंत्रण बनाकर रखना है छिड़काव करने की सलाह दी गई फंगीसाइड फफूंद नाशक दवा के विषय में भी जानकारी दी गई सप्तधान्य इसका प्रयोग फलों एवं सब्जियों में करने की सलाह दी गई साथ ही तैयार करने की विधि भी बताई गई कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता रमेश मेहरा तहसीलदार आशीष अग्रवाल राजकुमार नामदेव आत्म परियोजना संचालक रजनी चौहान एवं आत्मा परियोजना से हर्षा सिंह प्रवीण पाठक के अलावा सतीश नायक अजय नायक वीरु नायक नंद कुमार दुबे अशोक तिवारी अमित दीक्षित के साथ क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुष किसाने की उपस्थिति रही ।
✍️पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट








