प्रभुपाल चौहान
उत्तर प्रदेश
वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनपद वाराणसी में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से कोचिंग शिक्षण संस्थान एवं लाइब्रेरी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
बताते चलें कि कितने लाइब्रेरी सेंटर तो ऐसे हैं कि जहां पर अगर अलीगंज जैसी घटना घटित हो जाए तो बहुत सी जाने जा सकती हैं।
वाराणसी विकास प्राधिकरण भी अभी तक ऐसे संस्थानों को बंद कराने में फेल रहा है, लेकिन अलीगंज अग्निकांड की घटना से नींद से जागे विभाग ने 35 घंटे के अंदर 35 कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
एक्शन के बाद कोचिंग सेंटर संचालक कैंपस छोड़कर फरार हैं,तो वही उनके शिक्षक भी अंडरग्राउंड हो चुके हैं। कोचिंग संचालक घर से भी गायब हैं और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। यहां तक की वीडीए की नोटिस मिलने के 24 घंटे में किसी ने जवाब तक नहीं दिया है।
यह तो सही है कि जिम्मेदार विभाग के हरकत में आने से शहरी अनियमितताएं धीरे-धीरे हल होगी लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाजारों में संचालित हो रहे मानक विहीन कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सेंटर पर जिला प्रशासन की निगाह कब पड़ती है यह भी एक गंभीर विषय है।
