Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 09 at 12.27.32

बड़वारा पुलिस ने  नाबालिक बालक  को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.55.44

साइबर ठगी पर इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट वाले 16 आरोपी पकड़ाए

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.53.40

SDM ने किया SC कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बड़वारा पुलिस ने  नाबालिक बालक  को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब
  • साइबर ठगी पर इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट वाले 16 आरोपी पकड़ाए
  • SDM ने किया SC कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण
  • बेटियों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, टॉवर चौराहे पर चलाया जागरूकता अभियान
  • टॉवर चौराहे पर DCP ट्रैफिक की सख्त चेतावनी – नियम तोड़े तो होगी FIR
  • अवैध शराब के खिलाफ दमुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • वादों की याद दिलाने भाजपा नेताओं के दरवाजे पहुंच रही लक्ष्य जिला सिहोरा समिति
  • नल-जल योजनाओं में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को करें ब्‍लैकलिस्‍ट: कलेक्‍टर
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - वादों की याद दिलाने भाजपा नेताओं के दरवाजे पहुंच रही लक्ष्य जिला सिहोरा समिति
क्षेत्रीय खबर

वादों की याद दिलाने भाजपा नेताओं के दरवाजे पहुंच रही लक्ष्य जिला सिहोरा समिति

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 9, 2026No Comments29 Views
WhatsApp Image 2026 09 09 at 08.25.18 1

भाजपा नेता राजा मोर को सौंपा स्मरण पत्र, बुधवार को विधायक संतोष बरकड़े को सौंपा जाएगा पत्र

 

सिहोरा

 

सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने भाजपा नेताओं को चुनाव पूर्व किए गए वादों की याद दिलाने का अभियान तेज कर दिया है। समिति लगातार भाजपा के उन नेताओं से संपर्क कर रही है, जो सिहोरा को जिला बनाने की घोषणा के समय मंच पर मौजूद रहे थे और जिन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे को सुना था।

इसी क्रम में मंगलवार को समिति ने भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजा मोर को उनके बस स्टैंड स्थित आवास पर पहुंचकर स्मरण पत्र सौंपा और सिहोरा को जिला बनाने के वादे को पूरा कराने के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी पहल करने की मांग की।

 

 

इसके पूर्व समिति के सदस्य लगातार 2 सितंबर से सिहोरा भाजपा के जिम्मेदार माने जाने वाले नेताओं को स्मरण पत्र सौंप रहे है। इस दौरान समिति ने सवाल उठाया था कि संगठन और सत्ता में रहते सदस्यों को लोकतंत्र में चुनावी वादों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।समिति ने कहा कि कथनी और करनी में समानता की बात करने वाली भाजपा और उसकी सरकार के लिए सिहोरा जिला का मुद्दा भी उसी कसौटी पर होना चाहिए। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिहोरा में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी द्वारा सिहोरा को जिला बनाने की घोषणा और सरकार के समक्ष प्रस्ताव ले जाने के वादे का उल्लेख करते हुए समिति ने कहा कि जनता आज भी उस घोषणा के पूरा होने का इंतजार कर रही है।

 

समिति ने कहा कि चुनाव के समय जनता से किया गया वादा केवल राजनीतिक भाषण नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से जुड़ा संकल्प होता है। यदि राष्ट्रीय स्तर के पद पर बैठे नेता द्वारा किया गया वचन भी पूरा नहीं होता और स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार नेता भी इस मुद्दे पर मौन रहते हैं, तो यह जनता के बीच गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

बुधवार को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े को सौंपेंगे स्मरण पत्र

 

स्मरण पत्र अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े को स्मरण पत्र सौंपा जाएगा। समिति का कहना है कि विधायक भी उसी राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, जिसके समक्ष सिहोरा को जिला बनाने का वादा किया गया था। इसलिए अब उनसे अपेक्षा है कि वे विधानसभा और सरकार के स्तर पर सिहोरा की आवाज को मजबूती से उठाएं और जनता से किए गए वादे को पूरा कराने में निर्णायक भूमिका निभाएं।WhatsApp Image 2026 09 09 at 08.25.18

समिति ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा के उन सभी नेताओं तक पहुंचेगी, जो सिहोरा जिला की घोषणा और चुनावी वादे से जुड़े रहे हैं। आंदोलन समिति का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता से किए गए वादे को याद दिलाकर उसे पूरा कराने के लिए सरकार पर लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाना है।

मंगलवार को स्मरण पत्र सौंपने के दौरान समिति के अनिल जैन,संतोष पांडे, रामजी शुक्ला,आलोक जैन,कृष्ण कुमार कुररिया, प्रदीप दुबे, सुनील कुररिया, संजय पाठक, संतोष वर्मा, सुमित शुक्ला, मोहन सोंधिया, शरद सेठ, अनिल खंपरिया, राजभान मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

समिति ने कहा कि सिहोरा जिला बनने तक यह अभियान रुकने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 09 at 12.27.32

बड़वारा पुलिस ने  नाबालिक बालक  को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.55.44

साइबर ठगी पर इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट वाले 16 आरोपी पकड़ाए

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.53.40

SDM ने किया SC कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

September 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,277
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026858
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026783
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026725
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 09 at 12.27.32 क्षेत्रीय खबर

बड़वारा पुलिस ने  नाबालिक बालक  को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब

By PolicewalaSeptember 9, 20266

बड़वारा पुलिस ने  नाबालिक बालक  को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब पुलिस अधीक्षक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.55.44

साइबर ठगी पर इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट वाले 16 आरोपी पकड़ाए

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.53.40

SDM ने किया SC कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.53.21 1

बेटियों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, टॉवर चौराहे पर चलाया जागरूकता अभियान

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 09 at 12.27.32

बड़वारा पुलिस ने  नाबालिक बालक  को महज 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 09 at 11.55.44

साइबर ठगी पर इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट वाले 16 आरोपी पकड़ाए

September 9, 2026
Visitors
1870750
This Month : 16125
This Year : 442667
Total Users : 1444987
Views Today : 3283
Total views : 6061858
Who's Online : 8
Server Time : 2026-09-09
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.