*वरिष्ठ अधिवक्ता व क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष हुए 81 वें वर्ष में प्रवेश*
*हनुमान मंदिर में सुन्दर कांड हवन पूजन और भंडारे के साथ मनाया गया जन्म दिवस*
चिरमिरी – एमसीबी – विगत दिवस क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता व क्षत्रिय महासभा चिरमिरी के अध्यक्ष माननीय देवेंद्र सिंह जी का जन्म दिवस क्षत्रिय महासभा चिरमिरी के समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में जी एम कांपलेक्स के हनुमान मंदिर में सुन्दर कांड के पाठ पूजन व भंडारा के साथ बहुत धूम धाम के साथ मनाया गया , जिसमे क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि मैंने समाज सेवा करते हुए 80 बसंत पार कर लिए जिसमें आप सभी का काफी सहयोग रहा और इसी प्रकार आप लोगों का निरंतर सहयोग बना रहेगा मैं ऐसी आशा करता हूँ ।
*समाज के गौरव थाना प्रभारी विजय सिंह का सम्मान*
उल्लेखनीय है कि क्षत्रिय महासभा चिरमिरी के गौरव जब से चिरमिरी थाना प्रभारी का कार्य भार सम्हाले हैं तब से चिरमिरी में नशा व अपराध नियंत्रण में काफी सफलता मिली है , क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के द्वारा उनके उत्साह वर्धन व उत्कृष्ट कार्यों हेतु मुकुट पहनाकर समाज के प्रतिष्ठित जनों के आशीर्वाद के साथ सम्मान किया गया।
*भगवा वस्त्र सम्मान सोहन लाल को*
आपको बता दें कि साजापहाड़ के जंगल में मंगल करने वाले अर्थात चट्टानी हनुमान जी की स्थापना व कठिन सेवा करने वाले तपस्वी सोहन लाल अब सोहन पंडा के नाम से जाने जाते हैं , समाज के अध्यक्ष द्वारा उनको भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षत्रिय समाज के संरक्षक व शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ० यशवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ







