गरियाबंद। वनमण्डल गरियाबंद एवं उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के पदोन्नत वन कर्मचारियों के सम्मान में कार्यालय परिसर में गरिमामय ‘स्टार अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों के कंधों पर स्टार अलंकरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

 

इस अवसर पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन, वनमण्डल गरियाबंद के डीएफओ शशिगानंदन, एसडीओ मनोज चंद्राकर एवं  जगदीश प्रसाद दर्रो पदोन्नत कर्मचारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डोमार कश्यप एवं जिला सचिव अजय चेलक की विशेष उपस्थिति रही।

 

समारोह में जिन कर्मचारियों का स्टार अलंकरण कर सम्मान किया गया, उनमें देवेंद्र तिवारी, अवध राम साहू, दिनेश द्विवेदी, भारती बंजारे, प्रभुलाल मरकाम, गोवर्धन यादव तथा अशोक निर्मलकर शामिल रहे।

समारोह उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन कर विभाग की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version