ढीमरखेड़ा | हीरा जहां भी जाता हैं वहां वह चमकता हैं शीर्षक पढ़कर दंग मत होना यह कहानी है अभिषेक चौबे जी की, थाना ढीमरखेड़ा में पदस्थ रहे थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के विजयराघवगढ़ स्थानांतरण पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने अभिषेक चौबे के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन से आत्मीय संबंध स्थापित किए। उनकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान दिलाई। यही कारण है कि वे केवल एक पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में स्थान बनाने वाले थाना प्रभारी के रूप में याद किए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि श्री चौबे जी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, सामाजिक समन्वय तथा जनहित के अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण की खबर से क्षेत्रवासियों में भावुकता का माहौल देखा गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई पदस्थापना विजयराघवगढ़ में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में अभिषेक चौबे ने ढीमरखेड़ा की जनता, सहयोगी पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां से जो स्नेह और सहयोग मिला है, वह सदैव उनकी स्मृतियों में बना रहेगा। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इसी बीच सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, अटल बिहारी बाजपेई, राजेश प्यासी, प्रशांत मिश्रा, जयप्रकाश शुक्ला, रितेश त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा , अनूप दुबे, राहुल पाण्डेय, रमेश पाण्डेय,
और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा
एवं समस्त लोगों की रही उपस्थिति।
जितेंद्र मिश्रा कटनी
Trending
- अमोलेश्वरधाम में गुरुपूर्णिमा महापर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया गुरु का आशीर्वाद
- बिजुरी पुलिस द्वारा गुम सुदा बालिका को 24 घंटे में दस्तयाब कर उसके माता पिता को किया सुपुर्द ।
- छिंदवाड़ा महिला थाना (नशे से दूरी है जरूरी) जागरूकता अभियान
- गरियाबंद पुलिस का बढ़ा मान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों ‘पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड-2026’ से सम्मानित हुए राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू एवं उप निरीक्षक संजय सिंह क्षत्रिय, जिले के चार पुलिस कर्मियों ने बढ़ाया गौरव।
- धमतरी में मूसलाधार बारिश का कहर: नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट पर
- चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही है सुदृढ़, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बढ़ीं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं
- खुदाई का सोना’ बताकर पीतल के आभूषण बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई से तीन गिरफ्तार
- धमतरी: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए धमतरी पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में यातायात पुलिस बिना लाइसेंस और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर सीधे उनके अभिभावकों (माता-पिता) पर शिकंजा कस रही है।
