विधायक मीना सिंह ने दी ₹50 लाख और छात्राओं को नकद पुरस्कार की ऐतिहासिक सौगात
उमरिया। जिले के सामुदायिक भवन में रविवार, 31 मई 2026 को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाई गई। इस गौरवमयी समारोह में मानपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विधायक महोदया ने न केवल समाज का मान बढ़ाया, बल्कि क्षेत्र के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी दरियादिली से समाज जनों का दिल जीत लिया।
शिक्षा और विकास के लिए विधायक की बड़ी घोषणाएं
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री मीना सिंह ने पाल समाज के कल्याण के लिए दो बड़ी और ऐतिहासिक सौगातों की घोषणा की, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है:
सामुदायिक भवन के लिए ₹50 लाख: सामाजिक गतिविधियों और भवन के सुदृढ़ीकरण के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से ₹50 लाख की भारी-भरकम राशि देने का ऐलान किया।
मेधावी छात्राओं को ₹20-20 हजार: महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देते हुए विधायक ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 85% या उससे अधिक अंक लाने वाली समाज की होनहार बेटियों को ₹20-20 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की बड़ी घोषणा की।
विधायक मीना सिंह जी का यह कदम पाल समाज की बेटियों के सपनों को नए पंख देने वाला और समाज को मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ाने वाला साबित होगा।
संभाग भर से जुटे दिग्गज
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पाल महासभा (शहडोल संभाग) के संभागीय अध्यक्ष कमलेंद्र पाल, शहडोल जिला अध्यक्ष हीरालाल पाल एवं उमरिया जिला अध्यक्ष संतोष पाल उपस्थित रहे।
साथ ही रामनरेश पाल, सरपंच शेषमणि पाल, राम सजीवन पाल सहित संभाग भर से आए हजारों स्वजातीय बंधुओं और वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।
अजय पाल
