बिलासपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरगिट्टी पुलिस को सफलता मिली है।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री परमेश्वर तिलवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नया बस स्टैंड तिफरा क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

 

कार्रवाई के दौरान आरोपी शोभित जजोदिया उर्फ अक्षत पिता अवध जजोदिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी लिंक रोड सुमंगलम अपार्टमेंट के पास तारबहार, थाना तारबहार, जिला बिलासपुर के कब्जे से एक काले रंग की सेल्टोस कार क्रमांक CG10AS3131 में 5.32 ग्राम मादक पदार्थ “ओरिजनल गैंगस्टर OG” बरामद किया गया।

 

पुलिस ने अवैध परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती लगभग 07 लाख रुपये एवं एक नग एप्पल iPhone 16 Pro मोबाइल कीमती 50,000 रुपये* को भी जप्त किया है। जुमला जप्ती की कीमत 7,65,000 रुपये है।

 

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 570/2026, धारा 20ए NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सउनि नरेश कुमार गर्ग, प्र.आर. प्रभाकर सिंह, आरक्षक विरेन्द्र निषाद, संजय यादव एवं एसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी तथा एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 

9098970709

Leave A Reply

Exit mobile version