*राष्ट्रीय कवि संगम का सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी संपन्न, बिलासपुर और बालोद जिला इकाइयां सम्मानित*
रायपुर। देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ द्वारा मासिक सरस काव्य गोष्ठी एवं सक्रिय जिला इकाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को तेलीबांधा तिरंगा तालाब के पास स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन-वंदन से हुई।
इस गरिमामय समारोह में संगठन के विस्तार और साहित्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिलासपुर और बालोद जिला इकाई को “सक्रिय जिला इकाई सम्मान” (शॉल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र) से नवाजा गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का प्रभावपूर्ण और कुशल मंच संचालन प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने किया, जिन्होंने अपनी विशिष्ट शैली से समां बांधा। वहीं द्वितीय सत्र का संचालन प्रांतीय समन्वय मंत्री कवि आदित्य बर्मन ने संभाली।
दिग्गजों की रही गरिमामय उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री साखी गोपाल पण्डा, कार्यक्रम प्रभारी सफल भोई उपस्थित रहे। इनके साथ ही अशोक आकाश, भरत बुलन्दी, पूर्णिमा तिवारी, हर्ष व्यास, जयेन्द्र कौशिक, डॉ. रामरतन श्रीवास, मूलचंद साहू, हृदयलाल विश्वकर्मा, नरेन्द्र कुमार साहू, विपुल तिवारी, अनिल राय ‘भारत’, विवेक भट्ट, एस.एन. जोशी, आरव शुक्ला और इरफान खान सहित कई गणमान्य साहित्यकार मौजूद रहे।
साहित्य राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन: महेश शर्मा
अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार शर्मा ने संस्था के मूल मंत्र “राष्ट्र जागरण धर्म हमारा” पर जोर देते हुए कहा कि साहित्य केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
रिर्पोट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
- मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
- छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
- गरियाबंद में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 6 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026







