ae94b605 67a3 4173 b49e e02bfa9eee62


रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात टीम ने सजगता और आधुनिक मोबाइल तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
टाटीबंध क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान आरक्षक प्रकाश देवांगन ने जायका शोरूम के पास नाली में संदिग्ध अवस्था में पड़ी लावारिस बाइक (CG 07 DC 5527) को देखा। मोबाइल ऐप से जांच करने पर पता चला कि यह वाहन दुर्ग के मोहन नगर थाने से दो दिन पूर्व चोरी हुआ था, जिसके बाद इसे संबंधित थाने को सौंप दिया गया।
वहीं दूसरी ओर, पंडरी में आरक्षक अरुण शुक्ला ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की बाइक को रोका। थाना प्रभारी को सूचित कर जब वाहन के इंजन और चेचिस नंबर की जांच की गई, तो पता चला कि गाड़ी (CG 12 AC 5553) बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने से चोरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही चालक को पकड़कर वाहन समेत आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए देवेंद्र नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने बताया कि बीते एक सप्ताह में तेलीबांधा, डूमरतराई, सरोना और पंडरी क्षेत्र से कुल चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभा रही है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या लावारिस वाहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version