रायपुर: राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मध्यप्रदेश जाने के लिए निकले प्रार्थी लखन यादव के साथ दुर्गा नगर अशोक नगर के पास आरोपी विक्की घृतलहरे ने मारपीट कर हजारों रुपये लूट लिए थे। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आदित्य पाण्डेय और सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र साहू की टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी विक्की घृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से लूटी गई पूरी नगद राशि 84,000 रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अतरमरा पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर उठे गंभीर सवाल, EOW में शिकायत
- एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
- समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिवस उल्लासपूर्वक संपन्न, गौ-सेवा और सद्भावना के साथ लिया जनकल्याण का संकल्प
- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का राघव प्रयाग घाट पर शुभारंभ
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सतना में एक माह का विशेष अभियानयुवा मतदाताओं के मिले 3620 आवेदन
- राज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें
- आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया और मेहंदवानी में विकास कार्यों के 38 संकेतकों की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश
