रायपुर:
राजधानी की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे, काली मंदिर के पास से एक शातिर तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के दिशा-निर्देशों पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र साहू की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से तुलसी नगर निवासी 32 वर्षीय आरोपी दौलत सहारे को दबोच लिया।
जब आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 10 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत लगभग 5,17,250 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 290/2026, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी दौलत सहारे एक आदतन अपराधी है, जो इससे पहले भी जुआ, आबकारी और नारकोटिक एक्ट के करीब आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बंधी स्टेशन में अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, कार्रवाई की मांग तेज
- गरियाबंद पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज: अवैध प्रवासियों की पहचान और किरायेदार सत्यापन के लिए सरपंच-कोटवारों की अहम बैठक
- राजिम के विकास संग हरित भविष्य का संकल्प: रुद्राक्ष पौधारोपण अभियान में शामिल हुए विधायक रोहित साहू
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0* जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 20.07.26 की कार्यवाही।
- सिवनी में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- स्वच्छ सिवनी अभियान की ऐतिहासिक शुरुआत, 7 वार्ड सामाजिक संगठनों ने लिए गोद
- July 2026
- करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं, फिर भी नहीं हुई डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती







