*रायपुर में भीषण आग: मौदहापारा की ऑटोमोबाइल दुकान में मचा हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर*
रायपुर। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमजी रोड पर स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है, जहां थाने के ठीक सामने स्थित ‘जया ऑटोमोबाइल’ से अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत एक्शन में आ गए। मौके पर कानून व्यवस्था संभालने और राहत कार्य को गति देने के लिए खुद वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे:
एडीसीपी (ADCP): ताड़केश्वर पटेल
एसीपी (ACP): दीपक मिश्रा
थाना प्रभारी (TI): शक्ति सिंह (मौदहापारा) समेत भारी पुलिस स्टाफ
वर्तमान स्थिति: घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। पुलिस बल की मौजूदगी में आग पर काबू पाने और आस पास की दुकानों को सुरक्षित रखने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







