रायपुर।
राजधानी में स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के बाहर सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 340 वाहनों पर गाज गिरी है, जिनमें 269 नाबालिग वाहन चालक तथा 71 स्कूल ऑटो शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए नाबालिग चालकों के अभिभावकों को यातायात सभागार में एकत्र कर एसीपी ट्रैफिक श्रीमती स्नेहिल साहू एवं एसीपी ट्रैफिक श्रीमती सीमा अहिरवार द्वारा काउंसलिंग दी गई। अधिकारियों ने अभिभावकों को हिदायत दी कि नाबालिग बच्चों को वाहन सौंपना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह उनकी सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत और अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को वाहन न देने की भावुक अपील की है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)