Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन संवेदना’ के तहत लापता नाबालिग बालिका रायपुर से सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Policewala

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन संवेदना’ के तहत लापता नाबालिग बालिका रायपुर से सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaJune 26, 2026No Comments9 Views
photo 2026 06 26 15 14 44

​रायगढ़/पूंजीपथरा (26 जून 2026):
रायगढ़ जिले में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ संचालित ‘ऑपरेशन संवेदना’ के तहत पूंजीपथरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब छह माह से लापता एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी और रायपुर में उसका शारीरिक शोषण करने वाले एक अन्य युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
​photo 2026 06 26 15 17 57

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई पर कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई करना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जा रहे हैं।
​यह पूरा अभियान एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में चलाया गया। दिसंबर 2025 में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची और उसे घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक अपनी मोटरसाइकिल पर ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

photo 2026 06 26 15 18 29

​एसएसपी के कड़े निर्देशों के बाद थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उप निरीक्षक दिलीप बेहरा की अगुवाई में पुलिस टीम ने रायपुर के उरला और सिलतरा औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। स्थानीय मुखबिरों और एक किराना व्यवसायी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 जून 2026 को सरोरा (उरला) स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।
​महिला अधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए पीड़िता के बयानों के अनुसार, आरोपी घनश्याम दास बैरागी उसे शादी का झांसा देकर रायपुर लाया था, जहां उसने दो महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद सिलतरा फैक्ट्री में काम करने वाले दूसरे आरोपी सिसेन एक्का ने भी पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4, 6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट जोड़ते हुए दोनों आरोपियों—घनश्याम दास बैरागी (उम्र 23 वर्ष, निवासी घरघोड़ा) और सिसेन एक्का (उम्र 25 वर्ष, निवासी सरगुजा)—को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस सराहनीय व सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, आरक्षक कीर्तन यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, सुरेन्द्र यादव, हेम सागर पटेल और नरेन्द्र पैंकरा ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1 Policewala

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

By PolicewalaOctober 13, 20262

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
Visitors
1950984
This Month : 32209
This Year : 522901
Total Users : 1525221
Views Today : 11275
Total views : 6266323
Who's Online : 9
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.