रायपुर
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
रायपुर कमिश्नरेट में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वेस्ट जोन के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग और पैदल पेट्रोलिंग की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दबिश
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (पुरानी बस्ती) श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह के साथ पुलिस बल ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बंधवा पारा, भाठागांव और BSUP कॉलोनी में संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ाई से जांच की।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
अभियान के दौरान पुलिस ने भाठागांव BSUP कॉलोनी निवासी सुनीता अहिरवार (38 वर्ष) को अवैध रूप से शराब रखते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से 48 पौवा देशी शराब जब्त की गई है। थाना पुरानी बस्ती में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सात लाख की चोरी के आरोपी गिरफ्तार,सोना चांदी बरामद
- गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा
- बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश
- अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
- 35 केन बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- महिला आरक्षण बिल को लेकर विधायक पत्थलगांव व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने की प्रेस वार्ता ।
- पांडुलिपि विरासत संरक्षण अभियान गरियाबंद में आई गति
- मुंगेली नपा जल आपूर्ति की खुली पोल बूंद बूंद पानी को तरस रहे राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में मचा हाहाकार







