रायपुर पश्चिम में ₹1.20 करोड़ की लागत से ‘महतारी सदन’ और ‘महिला योग भवन व जुंबा सेंटर’ का लोकार्पण किया गया।
₹80 लाख की लागत से बने महतारी सदन में वंचित वर्ग के बच्चों को कॉन्वेंट की तर्ज पर निःशुल्क आधुनिक शिक्षा मिलेगी। वहीं ₹40 लाख से निर्मित महिला योग भवन व जुंबा सेंटर महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला शासकीय फिटनेस परिसर है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे की उपस्थिति में लोकार्पित इस परिसर के प्रबंधन की जिम्मेदारी सामाजिक सहभागिता मॉडल पर ‘महाराष्ट्र मंडल’ संस्था को सौंपी जा रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
