रायपुर: न्यायालय परिसर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज रायपुर पुलिस ने एक विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता व पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इस सघन जांच अभियान के दौरान कोर्ट परिसर और उसके आसपास से 04 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस बड़े अभियान का जमीनी नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) श्री रमाकांत साहू के निर्देशन में हुआ। इसमें सिविल लाइन व देवेन्द्र नगर के थाना प्रभारियों सहित एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और रक्षित केन्द्र के करीब 70 जवानों की विशेष टीम शामिल रही। टीम ने परिसर में आने-जाने वाले हर संदिग्ध पर पैनी नजर रखी और पूछताछ कर उनका सत्यापन किया।
पुलिस की इस मुस्तैदी से न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन के प्रति अपना भरोसा जताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के आकस्मिक अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू







