रायपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस और नगर निगम की बड़ी पहल
रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप ने एक साझा कार्ययोजना तैयार की है। दो माह के इस विशेष अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों को नो-वेंडर और पार्किंग फ्री जोन घोषित किया गया है, ताकि नागरिकों को जाम से राहत मिल सके। नई व्यवस्था के अनुसार, सभी प्रमुख चौराहों के 50-50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की पार्किंग या ठेले-खोमचे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विशेष रूप से रिंग रोड नंबर 01 पर टाटीबंध से जोरा ब्रिज तक सर्विस रोड को खाली कराने के निर्देश दिए हैं, जहाँ अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को क्रेन से टो किया जाएगा। वहीं, नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप ने स्पष्ट किया है कि निगम की टीम पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाएगी और हटाए गए वेंडरों के लिए नए जोन निर्धारित किए जाएंगे। यातायात को निर्बाध बनाने के लिए चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग की मार्किंग और लेफ्ट टर्न को फ्री करने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- चोरी के प्रकरण में थाना घुमका पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।
- *छिंदवाड़ा :नरवाई जलाने पर 14 पर FIR ,किसानों से अपील—ना लगाए आग
- डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसबीआई कियोस्क सेंटर में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
- अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार
- अदब तहजीब से निकली बेटियां भी नहीं रहीं पीछे
- एम.सी.बी. जिले को बड़ी सौगात: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से 40 साल बाद गठित हुईं 5 नई सहकारी समितियां
- बाल विवाह रोकथाम को लेकर जनकपुर में जागरूकता अभियान, एसपी रत्ना सिंह ने दिया सशक्त संदेश जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
- भीषण गर्मी का असर: डिंडोरी में बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं







