*रायपुर कमिश्नरेट: उरला के एएचपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित सुरक्षा*
रायपुर। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) के अंतर्गत थाना उरला क्षेत्र की एएचपी (बीएसयूपी) कॉलोनी में शनिवार को नवीन पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नए केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। इस पहल से अब स्थानीय निवासियों को उनके घर के समीप ही त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।
औद्योगिक और आवासीय रूप से तेजी से विकसित हो रहे उरला क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए ‘सुशासन तिहार’ के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा लगातार इस सहायता केंद्र की मांग की जा रही थी। उद्घाटन के अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की सतत उपस्थिति और निगरानी बढ़ेगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही, आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण होने से पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय व विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि:
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा और उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर उपस्थित रहे। इनके साथ ही क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों में मैक मिलन साहू, ओम प्रकाश साहू, भागीरथी यादव, वेद साहू सहित भारी संख्या में स्थानीय रहवासी और पुलिस कर्मचारी शामिल हुए।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव ,
(ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़)
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
