Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 22 at 15.48.33 1

नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, छह और गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 14.59.49

यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 14.49.46

सीसीटीवी लगाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, छह और गिरफ्तार
  • यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
  • सीसीटीवी लगाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान
  • आजाद चौक के विवाद के बाद कार का पीछा कर पत्थर मारने वाले दो युवक एक घंटे में गिरफ्तार
  • चिरमिरी में 7.46 करोड़ की बायपास सड़क सहित विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
  • चिरमिरी व्यापार संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
  • नीमच पुलिस के चार आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का प्रमोशन
  • फिरोजाबाद: 15 साल से फरार आर्म्स एक्ट का वारंटी चढ़ा जीआरपी के हत्थे
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय खबर

रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaAugust 7, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.28.21

​रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड और दुष्कर्म के संवेदनशील मामले का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर 65 वर्षीय आरोपी भिखारीराम नागवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छापरपानी में एक 35 वर्षीय महिला अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी 10 माह की मासूम बेटी के साथ खेत स्थित बोर मकान में रह रही थी। बीते 16 जुलाई 2026 को महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली और उसकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, लैलूंगा पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया।WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.29.00 1

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी की निगरानी में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव की टीम ने गांव में कैंप लगाकर सूक्ष्मता से जांच शुरू की। सुनसान इलाका और कोई प्रत्यक्षदर्शी न होने के कारण यह मामला पुलिस के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कोड़ासिया निवासी भिखारीराम नागवंशी (65 वर्ष) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। उसके हाथ पर चोट के निशान थे। जब पुलिस ने कड़ाई से मनोवैज्ञानिक पूछताछ की, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.29.00

​आरोपी ने खुलासा किया कि 15 जुलाई की रात वह महिला के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा कड़ा विरोध करने पर आरोपी ने पास पड़ी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला के बेहोश होने के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान जब 10 माह की मासूम बच्ची रोने लगी, तो आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए गला घोंटकर और ईंट मारकर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने खून से सने कपड़े छिपाकर भाग गया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा 64 और 66 BNS जोड़कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी को 21 दिनों के भीतर सुलझाने में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा तथा आरक्षक चमार साय, विनोद कुजूर और विनोद कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​मामले का सफल खुलासा होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम के धैर्य, निरंतर निगरानी और वैज्ञानिक विवेचना की सराहना की। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले जघन्य अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 22 at 15.48.33 1

नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, छह और गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 14.59.49

यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 14.49.46

सीसीटीवी लगाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026887
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026745
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 22 at 15.48.33 1 क्षेत्रीय खबर

नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, छह और गिरफ्तार

By PolicewalaSeptember 22, 20261

राजनांदगांव, 22 सितंबर। अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की पैकेजिंग…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 14.59.49

यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 14.49.46

सीसीटीवी लगाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 12.17.42

आजाद चौक के विवाद के बाद कार का पीछा कर पत्थर मारने वाले दो युवक एक घंटे में गिरफ्तार

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 22 at 15.48.33 1

नकली लेबल-होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, छह और गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 14.59.49

यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

September 22, 2026
Visitors
1898589
This Month : 43964
This Year : 470506
Total Users : 1472826
Views Today : 3020
Total views : 6134262
Who's Online : 11
Server Time : 2026-09-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.