रायगढ़ पुलिस ने लौटाए 128 गुम मोबाइल; एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल से खिले स्वामियों के चेहरे
रायगढ़: जिला पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी व गुम हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी और साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। बरामद किए गए ब्रांडेड मोबाइलों की कुल कीमत 25.60 लाख रुपये से अधिक है।
साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से बिहार और कोलकाता जैसे राज्यों तक मोबाइल ट्रैक कर सफलता प्राप्त की। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी का गुम मोबाइल उपयोग करना अपराध है, अतः इसे तत्काल थाने में जमा करें। अपना फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया। इस अभियान में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
