गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राजिम विधायक रोहित साहू आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा करेंगे। इस दौरान वे ग्राम हरदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ शामिल होंगे तथा विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विधायक रोहित साहू का आज श्यामनगर हरदी, बरबहरा, कस, सोहागपुर, बहेड़ाबुढा एवं मालगांव सहित विभिन्न ग्रामों में दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे ग्रामीणों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेंगे तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

 

दौरे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विधायक के इस क्षेत्रीय दौरे को गांवों में विकास की नई सौगात और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक रोहित साहू लगातार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का निराकरण और विकास कार्यों को धरातल तक पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं। आज का दौरा भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Leave A Reply