Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 19 at 14.35.59

​’उपाय’ (UPAY) गाडरवारा का ऐतिहासिक कीर्तिमान: स्थापना वर्ष से लगातार 100% रहा परीक्षा परिणाम, हर छात्र ने प्राप्त किए 70% से अधिक अंक

April 19, 2026
WhatsApp Image 2026 04 19 at 11.06.26

कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला का किया आकस्मिक भ्रमण

April 19, 2026
WhatsApp Image 2026 04 19 at 09.32.39

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों की एकजुटता—कानून, व्याख्या और वास्तविकता का टकराव

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ​’उपाय’ (UPAY) गाडरवारा का ऐतिहासिक कीर्तिमान: स्थापना वर्ष से लगातार 100% रहा परीक्षा परिणाम, हर छात्र ने प्राप्त किए 70% से अधिक अंक
  • कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला का किया आकस्मिक भ्रमण
  • टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों की एकजुटता—कानून, व्याख्या और वास्तविकता का टकराव
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना शहडोल की बड़ी कार्रवाई
  • छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा सभी बैंकों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट संपन्न 
  • जैसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक के साथ महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार
  • महासमुंद SP के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP ललिता मेहर के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन निश्चय’ को एक और बड़ी सफलता मिली है,
  • ♦️ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना दमुआ पुलिस टीम को बड़ी सफलता..‼️
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - राजिम कुंभ कल्प में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगम के कायाकल्प के लिए दिया ऐतिहासिक तोहफा,संगम पर बनेगा बैराज और नौका विहार से बढ़ेगा पर्यटन विकास
Policewala

राजिम कुंभ कल्प में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगम के कायाकल्प के लिए दिया ऐतिहासिक तोहफा,संगम पर बनेगा बैराज और नौका विहार से बढ़ेगा पर्यटन विकास

policewalaBy policewalaFebruary 16, 2026No Comments66 Views
b7dc02b4 51d6 46c1 b79d bc295c9fda29

विधायक रोहित साहू के प्रयासों को मिली सफलता, आगामी भविष्य के लिए वरदान साबित होगी योजना,136 गाँवों को मिलेगा पेयजल और पर्यटन विकास को लगेंगे पंख *राजिम :-* छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी और छग के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम को अब उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक सौगात देते हुए संगम तट पर बैराज निर्माण की घोषणा की। इस परियोजना का उद्देश्य राजिम को राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री के इस घोषणा के साथ ही वर्षों से चली आ रही श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की मांग पूरी हो गई है। इस बैराज के निर्माण से राजिम के त्रिवेणी संगम में अब बारहों महीने जलभराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे पूर्व गर्मी के दिनों में नदी का जलस्तर काफी कम हो जाता था, लेकिन बैराज बनने से श्रद्धालु वर्षभर पवित्र स्नान का लाभ उठा सकेंगे। यह जल संरक्षण और जल प्रबंधन की दिशा में राज्य सरकार की एक शानदार पहल है।

विधायक रोहित साहू के प्रयासों को मिली सफलता
राजिम विधायक रोहित साहू ने इस बैराज निर्माण के लिए पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से बात रखी थी तथा उनके बजटीय प्रावधान स्वीकृत करने हेतु मांग करते रहे। उनके निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ही राजिम को यह बड़ी सौगात मिल सकी है।

राजिम का विकास तीर्थराज प्रयाग की तरफ पर होगा : रोहित साहू
विधायक रोहित साहू ने चर्चा में बताया कि बैराज बनने से राजिम में पर्यटन विकास को नए पंख लगेंगे। नदी में स्थायी रूप से जलभराव रहने से यहाँ बोटिंग और नौका विहार की स्थायी सुविधा विकसित होगी साथ ही वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राजिम आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि गंगा की तर्ज पर महानदी का पुनरुद्धार होगा और जिस प्रकार प्रयागराज में नदियों के संगम पर जल का उचित प्रबंधन और पर्यटन बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है ठीक उसी तर्ज पर राजिम का भी विकास होगा। संगम के आसपास रिवर फ्रंट, सुंदर घाटों का निर्माण और प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ का प्रयाग कही जाने वाली राजिम की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ेगी। इसके अलावा भविष्य में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने में आसानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से डबल गति से विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण घोषणा से राजिम की आध्यात्मिक गरिमा में अभिवृद्धि होगी और इसकी वैश्विक पहचान भी बढ़ेगी। राजिम का विकास राजिम की गरिमा और जनभावनाओं के अनुरूप हो इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे की तर्ज पर हमारी सरकार पूरे प्रदेश को संवारने में लगी है इसी क्रम में राजिम को नई सौगातें लगातार मिल रही है। इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण पहलू महानदी का संरक्षण भी है। गंगा पुनरुद्धार की तर्ज पर ही महानदी पुनरुद्धार एवं संरक्षण अभियान को इस बैराज निर्माण से अत्यधिक बल मिलेगा। इससे नदी की स्वच्छता और अविरलता बनी रहेगी। संगम तट पर स्थाई गंगा आरती घाट का निर्माण भी किया जाएगा जिससे वर्षभर प्रतिदिन महानदी मैया की आरती का आयोजन होगा।

136 गाँवों को मिलेगा पेयजल और किसानों को लाभ
बैराज निर्माण का सीधा लाभ न केवल धार्मिक और पर्यटन विकास को बल्कि स्थानीय निवासियों को भी मिलेगा। इस परियोजना से 136 गाँवों के लिए पेयजल सुविधा सुनिश्चित होगी। यहां से 136 गांवों को भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर में सुधार होगा, जिससे कृषि कार्यों में भी व्यापक सहायता मिलेगी। यह पहल आगामी भविष्य के कई पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा और इस महत्वपूर्ण परियोजना से वर्षों तक क्षेत्रवासियों को लाभ मिलता रहेगा।

साधु–संतों के लिए 50 लाख की लागत से बनेगी धर्मशाला
राजिम कुंभ कल्प में देश-विदेश से आने वाले साधु-संतों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने साधु-संतों के विश्राम हेतु राजीव लोचन मंदिर के समीप 50 लाख रुपए की लागत से एक आधुनिक धर्मशाला के निर्माण की मंजूरी दी है। इससे राजिम कुंभ कल्प के अलावा वर्षभर राजिम आने वाले साधु संतों को स्थाई विश्रामालय की सुविधा प्राप्त होगी तथा वर्षभर साधु संतों का राजिम में जमावड़ा बना रहेगा। विधायक रोहित साहू ने इन सौगातों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। राजिम तथा आसपास के क्षेत्रवासी विधायक रोहित साहू के इन सदप्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।

58417729 c854 44d9 8043 63270784e22c

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 19 at 14.35.59

​’उपाय’ (UPAY) गाडरवारा का ऐतिहासिक कीर्तिमान: स्थापना वर्ष से लगातार 100% रहा परीक्षा परिणाम, हर छात्र ने प्राप्त किए 70% से अधिक अंक

April 19, 2026
WhatsApp Image 2026 03 30 at 15.31.26

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना शहडोल की बड़ी कार्रवाई

April 18, 2026
WhatsApp Image 2026 04 18 at 7.25.12 PM 1

छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा सभी बैंकों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट संपन्न 

April 18, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026686
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026532
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026525
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026505
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 19 at 14.35.59 Policewala

​’उपाय’ (UPAY) गाडरवारा का ऐतिहासिक कीर्तिमान: स्थापना वर्ष से लगातार 100% रहा परीक्षा परिणाम, हर छात्र ने प्राप्त किए 70% से अधिक अंक

By PolicewalaApril 19, 20260

​’उपाय’ (UPAY) गाडरवारा का ऐतिहासिक कीर्तिमान: स्थापना वर्ष से लगातार 100% रहा परीक्षा परिणाम, हर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 19 at 11.06.26

कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला का किया आकस्मिक भ्रमण

April 19, 2026
WhatsApp Image 2026 04 19 at 09.32.39

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों की एकजुटता—कानून, व्याख्या और वास्तविकता का टकराव

April 19, 2026
WhatsApp Image 2026 03 30 at 15.31.26

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना शहडोल की बड़ी कार्रवाई

April 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 19 at 14.35.59

​’उपाय’ (UPAY) गाडरवारा का ऐतिहासिक कीर्तिमान: स्थापना वर्ष से लगातार 100% रहा परीक्षा परिणाम, हर छात्र ने प्राप्त किए 70% से अधिक अंक

April 19, 2026
WhatsApp Image 2026 04 19 at 11.06.26

कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला का किया आकस्मिक भ्रमण

April 19, 2026
Visitors
1580545
This Month : 37361
This Year : 152462
Total Users : 1154782
Views Today : 1677
Total views : 5454172
Who's Online : 15
Server Time : 2026-04-19
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.