गरियाबंद, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने सोमवार को तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री शर्मा ने सील बंद वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। वेयरहाउस की निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील सामग्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निरंतर सतर्कता एवं पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने नवीन तहसील कार्यालय भवन का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version