रायपुर
रायपुर। भारत में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध एवं गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक/आह्वान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 18 जनवरी, रविवार को दोपहर 2:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन विवेक कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल, विजय शॉप गली,
फाफाडी चौक से रेलवे स्टेशन की ओर, रायपुर में किया जाएगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान पूर्णतः अहिंसात्मक, शांतिपूर्ण और बिना किसी व्यक्तिगत प्रचार के संचालित किया जाएगा। इसमें न कोई मंच होगा, न कोई नेता, न कोई चेहरा और न ही किसी प्रकार का नाम या प्रसिद्धि की चाह रखी जाएगी। अभियान का एकमात्र उद्देश्य गो माता को सम्मान दिलाना है।
आयोजन समिति ने सभी गो भक्तों, साधु-संतों एवं जागरूक नागरिकों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि गो सेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान के इस पावन अभियान को सफल बनाया जा सके।
आयोजकों का कहना है कि यह अभियान भारतवर्ष में गो माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा
Trending
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल स्थित मोतीबाग पालिक्लिनिक में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन
- शातिर बाईक चोर से दो मोटर सायकल जप्त कर थाना धुरिया पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया।
- नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*।
- जगत आपा अनवरी सिस्टर का 94 वर्ष की आयु में निधन
- 💥कलेक्टर का आदेश फाइलों में कैद, जमीन पर बोरिंग का खेल जारी, पूरे कटनी जिले में प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां ,रात – दिन मशीनें बोल रहीं, कानून मौन💥
- दिव्यांग रामकृपाल को तत्काल मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
- चोरी के प्रकरण में थाना घुमका पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।
- *छिंदवाड़ा :नरवाई जलाने पर 14 पर FIR ,किसानों से अपील—ना लगाए आग







