Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - राघोपुर-मरवारी बांध के विरोध में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, नेशनल हाईवे पर घंटों चक्काजाम*
Policewala

राघोपुर-मरवारी बांध के विरोध में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, नेशनल हाईवे पर घंटों चक्काजाम*

PolicewalaBy PolicewalaJune 25, 2026No Comments1 Views
IMG 20260625 WA0424

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

ग्राम सभा की सहमति के बिना परियोजना लागू करने का आरोप, लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

डिंडौरी। राघोपुर-मरवारी बहुद्देशीय बांध परियोजना के विरोध में गुरुवार को डिंडौरी जिले के जोगी टिकरिया गांव के पास ग्रामीणों और प्रभावित किसानों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से लगातार चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि राघोपुर-मरवारी बहुद्देशीय परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य ग्राम सभाओं की सहमति और प्रभावित किसानों की अनुमति के बिना आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रस्तावित बांध से पांच दर्जन से अधिक गांव प्रभावित होंगे तथा हजारों लोगों को विस्थापन का सामना करना पड़ेगा। इसी आशंका को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में कलेक्टर डिंडौरी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर 25 जून को चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी थी। मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

पेसा कानून और भूमि अधिग्रहण कानून के उल्लंघन का आरोप

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राघोपुर-मरवारी बहुद्देशीय परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पेसा कानून, पांचवीं अनुसूची तथा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम-2013 के प्रावधानों की अनदेखी कर संचालित की जा रही है। उनका कहना है कि अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी परियोजना के लिए ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य है, लेकिन इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

2023 में ग्राम सभा ने पारित किया था विरोध प्रस्ताव

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2023 में कलगीटोला ग्राम पंचायत की विशेष ग्राम सभा में किसानों ने सर्वसम्मति से राघोपुर-मरवारी बहुद्देशीय परियोजना को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बावजूद परियोजना को आगे बढ़ाने की कार्रवाई जारी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का दावा

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि परियोजना निरस्तीकरण से संबंधित मामला जबलपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण संबंधी कार्रवाई जारी रखी जा रही है, जिसे ग्रामीण आदिवासी समुदाय के संवैधानिक एवं पारंपरिक अधिकारों का उल्लंघन बता रहे हैं।

प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल रहा तैनात

आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीओपी सतीश द्विवेदी, तहसीलदार, शाहपुर थाना प्रभारी सहित डिंडौरी एवं शाहपुर क्षेत्र का भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से लगातार चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की लगातार नजर बनी रही।

लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े ग्रामीण

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। उनकी मांग है कि प्रशासन लिखित रूप से यह आश्वासन दे कि राघोपुर-मरवारी बहुद्देशीय परियोजना से संबंधित निर्माण कार्य और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोकी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा तथा जिले के अन्य आदिवासी क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1 Policewala

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

By PolicewalaOctober 13, 20262

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
Visitors
1950982
This Month : 32207
This Year : 522899
Total Users : 1525219
Views Today : 11217
Total views : 6266265
Who's Online : 87
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.