नीमच। रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाया भादवा माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान डीआईजी अग्रवाल श्रद्धालुओं की कतार से होते हुए माता की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और दर्शन किए। मंदिर परिसर में उन्होंने करीब एक घंटे तक समय बिताया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास भी मौजूद रहे। डीआईजी निमिष अग्रवाल का श्रद्धालुओं की कतार से होते हुए माता के दरबार तक पहुंचना चर्चा का विषय रहा। महामाया भादवा माता मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







