रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 सितंबर को देवीबाई डामोर का शव घर के बरामदे में खाट के पास खून से लथपथ मिला था। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।
पुलिस ने जांच के दौरान बसंतीलाल उर्फ गुड्डा डामोर और उसके पिता बद्दा डामोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के अनुसार मृतिका और बसंतीलाल के बीच वर्ष 2017 से संबंध थे। जमीन में हिस्से और आपसी विवाद को लेकर लंबे समय से कहासुनी चल रही थी।
पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई और 11 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे देवीबाई के घर पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, घटना के समय पहने कपड़े और दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
ब्यूरो अनिल पोरवाल | प्रितेश फरक्या
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह
Trending
- छिंदवाड़ा कुंडीपुरा पुलिस:शासकीय स्कूल से LCD एवं पैनल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- रेलवे प्रशासन की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा
- सेवा संकल्प अभियान 2026: नागपुर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ
- ऋषि पंचमी के इनामी दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
- रतलाम में अंधे कत्ल का पर्दाफाश, महिला की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
- बड़ेआलवाड़ा के जंगल से माओवादी हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद
- मैहर विश्व प्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर प्रांगण में 1 लाख 11 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित* किए जाएंगे।
- बड़वारा पुलिस ने की गांजे की खेती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार







