रायपुर
“रंगीलो रास गरबा” में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शिरकत, आयोजकों की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा – ऐसे आयोजनों से धर्म के प्रति सद्भाव बना रहता है। आयोजक महेंद्र सिंघानिया, तुषार चोपड़ा, और गोलू गवली ने किया भव्य स्वागत।
रायपुर, 30 सितंबर 2025
राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय “रंगीलो रास गरबा” समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गरबा स्थल पर पहुँचने पर कार्यक्रम के आयोजकों, श्री महेंद्र सिंघानिया, श्री तुषार चोपड़ा, और श्री गोलू गवली ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति ने गरबा पंडाल में मौजूद युवाओं और प्रतिभागियों में एक नया उत्साह भर दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति के प्रयासों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, “यह एक शानदार आयोजन है। इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों से हमारी परंपराएं जीवित रहती हैं और समाज में धर्म के प्रति सद्भाव और सकारात्मकता का माहौल बनता है।” उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री के आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति उनके लिए एक बड़ा सम्मान है और यह उनके प्रयासों को मिली सबसे बड़ी सराहना है। आयोजक महेंद्र सिंघानिया , तुषार चोपड़ा, गोलू गवली तथा समिति सदस्य अजय गवली, रोहित प्रधान,अनमोल तिवारी,राजन शर्मा,दुर्गेश वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने व्यस्त समय से इस कार्यक्रम के लिए समय निकाला।
उल्लेखनीय है कि “रंगीलो रास गरबा” का आयोजन 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिनों के लिए किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया, जिससे रायपुर में उत्सव का माहौल बना रहा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़


![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)




