धमतरी, 22 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं का यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस दौरान यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू ने विद्यार्थियों को यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को ब्रेथ एनालाइजर, स्पीड जांच उपकरण, बैरिकेड्स, रिफ्लेक्टिव जैकेट एवं अन्य यातायात सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा में नागरिकों की भूमिका और यातायात अनुशासन के महत्व पर संवाद किया गया।

कार्यक्रम में प्रआर. चमन सिंह ठाकुर, आरक्षक देव गजेंद्र, राजीव साहू, बालमुकुंद एवं उमेश दीवान सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव ब्यूरों चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version