रायपुर। राजधानी की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। शनिवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कुल 8 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात थाना भनपुरी से हटाकर तेलीबांधा यातायात थाने की कमान दी गई है। इसी प्रकार, निरीक्षक पारस पटेल को यातायात मुख्यालय से भाटागांव, राकेश ठाकुर को भनपुरी, भावेश गौतम को पंडरी और अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह यातायात थाने में पदस्थ किया गया है।
अन्य बदलावों में निरीक्षक राजेश सिंह को शारदा चौक, मनोज कुमार साहू को कालीबाड़ी और अमित कुमार कौशिक को यातायात मुख्यालय प्रभारी (ITMS, शिकायत सेल एवं VIP ड्यूटी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Trending
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही







