इंदौर
इंदौर पुलिस केो मिली बड़ी सफलता मोबाइल स्नैचिंग करने वाले आरोपी 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 4 गिरफ्तार

कल देर रात कैलोद फाटा सर्विस रोड पर 4 बदमाश राहगीरों से लूटपाट की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर तेजाजी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक और एक ऑटो रिक्शा बरामद हुआ है, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये है।पकड़े गए आरोपी गोविन्द राठौर, यश सोनकर, दुर्गेश डागर और युवराज अरमोर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए वो स्नैचिंग करते थे। आरोपी गोविन्द और दुर्गेश पर पुूर्व में भी कई केस दर्ज हैं।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर








