मैहर उप जेल का आकस्मिक निरीक्षण

मैहर मध्य प्रदेश

मैहर, 24 सितंबर 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सतना श्रीमती गीता सोलंकी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सतना श्रीमती रुपाली उईके द्वारा गुरुवार को उप जेल मैहर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने जेल में परिरुद्ध बंदियों से प्रत्यक्ष रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पेयजल व्यवस्था, जेल परिसर की साफ-सफाई, बंदियों की न्यायालयीन पेशी, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की गई।
निरीक्षण उपरांत “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रुपाली उईके तथा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर में पौधा रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के विकास का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी

Leave A Reply

Exit mobile version