मैहर मध्य प्रदेश

मैहर। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री राजीव पांडेय, नायब तहसीलदार मैहर श्री एस.बी. सिंह एवं नियंत्रक नाप-तौल विभाग श्री दीपक गौड़ की संयुक्त टीम ने मैहर के एनएच-30 स्थित गीता फिलिंग स्टेशन तथा पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित यूनाइटेड ट्रेडिंग कंपनी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की गुणवत्ता, बिक्री, माप, मिलावट एवं स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया।

इस दौरान उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्री एयर की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र, रेत की बाल्टियों तथा बाथरूम की उपलब्धता एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्धारित मापदंडों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी

Leave A Reply

Exit mobile version