Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
70da5507 d583 4b4e bac6 aaa5373cada4

“अपराधियों तक पहुंचने में वैज्ञानिक सबूत बनेंगे हथियार, डिंडौरी पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन”

September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 18.48.09

आजादी के वर्षों बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

September 19, 2026
4b6b0f2d 9d91 456f 9fe1 c7a017058f7e

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट-अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • “अपराधियों तक पहुंचने में वैज्ञानिक सबूत बनेंगे हथियार, डिंडौरी पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन”
  • आजादी के वर्षों बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
  • बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट-अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार
  • 27 दिन मैदान के लिए संघर्ष, 28वें दिन जिंदगी बचाने का संकल्प
  • मेहनत को मिली रफ्तार: डिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
  • बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट-अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार
  • सतना में निःशुल्क दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन आयोजित, मंत्री प्रहलाद पटेल और सांसद गणेश सिंह रहे मौजूद
  • राधाष्टमी महोत्सव वरदान  आश्रम में आज
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - मेहनत को मिली रफ्तार: डिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
क्षेत्रीय खबर

मेहनत को मिली रफ्तार: डिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 19, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 09 19 at 18.26.35 1

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

रयपुरा में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, करीब 18.20 लाख रुपये की राशि से विद्यार्थियों को मिला लाभ

डिंडौरी। मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत को प्रोत्साहन देते हुए जिले के 126 छात्र-छात्राओं को स्कूटी का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के 74 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कूटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में डिंडौरी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के 126 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। बताया गया कि योजना के तहत जिले में करीब 18 लाख 20 हजार रुपये की राशि से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।WhatsApp Image 2026 09 19 at 18.26.42

स्कूटी मिलते ही खिले विद्यार्थियों के चेहरे

स्कूटी मिलने के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इसे अपनी मेहनत और लगन का सम्मान बताते हुए कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला देता है। स्कूटी मिलने से स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और समय की बचत के साथ पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

शिक्षा में आधुनिक सुविधाएं बढ़ा रही सरकार: रुद्रेश परस्ते

जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने कहा कि डिंडौरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। रयपुरा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए टेबल-कुर्सियों सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी उपलब्ध कराना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ पढ़ाई में भी मदद मिलेगी।WhatsApp Image 2026 09 19 at 18.27.15

प्रतिभा और मेहनत का सम्मान है स्कूटी: विधायक धुर्वे

शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी उपलब्ध कराना उनकी मेहनत और प्रतिभा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए हैं। जिले में वर्तमान में 79 हायर सेकेंडरी स्कूल हैं, जहां विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में कंप्यूटर और लैब सहित आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पहले लैपटॉप के लिए राशि दी गई और अब मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी का लाभ दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी विस्तार किया गया है।

विधायक धुर्वे ने विद्यार्थियों से पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के छात्र-छात्राएं शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर डिंडौरी का नाम रोशन कर रहे हैं।

विद्यार्थियों ने कहा—सपनों की राह हुई आसान

लाभान्वित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूटी मिलने से उनकी पढ़ाई की राह आसान होगी। विद्यार्थियों ने इसे अपनी मेहनत का सम्मान बताते हुए कहा कि इससे भविष्य के लक्ष्य हासिल करने के लिए नया उत्साह मिला है।

कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, अनुसूचित जनजाति प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 19 at 18.48.09

आजादी के वर्षों बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

September 19, 2026
4b6b0f2d 9d91 456f 9fe1 c7a017058f7e

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट-अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026
ccb4b2dc 296a 4114 89dc cf5e70d45f54

27 दिन मैदान के लिए संघर्ष, 28वें दिन जिंदगी बचाने का संकल्प

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026744
Don't Miss
70da5507 d583 4b4e bac6 aaa5373cada4 Policewala

“अपराधियों तक पहुंचने में वैज्ञानिक सबूत बनेंगे हथियार, डिंडौरी पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन”

By PolicewalaSeptember 19, 20261

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया हत्या, लूट, चोरी और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों की जांच में…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 19 at 18.48.09

आजादी के वर्षों बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

September 19, 2026
4b6b0f2d 9d91 456f 9fe1 c7a017058f7e

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट-अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026
ccb4b2dc 296a 4114 89dc cf5e70d45f54

27 दिन मैदान के लिए संघर्ष, 28वें दिन जिंदगी बचाने का संकल्प

September 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
70da5507 d583 4b4e bac6 aaa5373cada4

“अपराधियों तक पहुंचने में वैज्ञानिक सबूत बनेंगे हथियार, डिंडौरी पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन”

September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 18.48.09

आजादी के वर्षों बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

September 19, 2026
Visitors
1893444
This Month : 38819
This Year : 465361
Total Users : 1467681
Views Today : 2651
Total views : 6119439
Who's Online : 16
Server Time : 2026-09-19
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.