इंदौर
मेरठ के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 5 अभियुक्त गिरफ्तार
15.06.2026 को रात्रि में पुलिस को क्षेत्र में दौरे के दौरान मुखबिर ने सूचना दी हिम्मत नगर पालदा खाली मैदान पर एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी कंपनी की कार नंबर DL3CBC8709 में 5 लोग किसी व्यापारी को लूटने की योजना में बैठे हैं ,, और पूर्व में इंदौर में लूट कर चुके हैं,, उक्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुची जहां पर हिम्मत नगर पालदा के खाली मैदान में एक कार खडी थी जिसमें 05 व्यक्ति बैठे थे मौके पर पहुचकर कर कार में बैठे बदमाश योजना बना रहे थे कि आज हवाला का रुपया लेकर व्यापारी आ रहा है,, उसे योजना के तहत् एक्सीडेंड का बहाना कर गाडी रुकवाकर ड्राइवर की आंखे में मिर्ची फेंककर रुपये का बैग लेकर अलग-अलग दिशाओ में भाग कर बायपास पुल के नीचे सभी को मिलना है। पुलिस ने उक्त बातो को सुनने के बाद बदमाशो को चेतावनी देकर पकडने का प्रयास किया लेकिन बदमाश कुलदीप पाल ,,नाजिम कुरैशी,,महफूज,, शोएब कुरैशी,, मोहम्मद शकील,, भागने के दौरान घायल हो गए ,,जिन्हें 33 मोबाइल तथा 01 लेपटाप, चार्जर, एक लोहे की टामी एवं एक पेंचकश कुल कीमती करीब 50 लाख रूपये व कार DL3CBC8709 1को गिरफ्तार कर लिया जब्त सामान की कीमत लगभग 50 लाख के करीब है,,
पूछताछ में बदमाशो ने बताया हम सभी मेरठ से स्पेशल लूटपाट करने के लिए कार से आए ,, करीब एक सप्ताह पूर्व तीन ईमली बस स्टेंड के पास भी एक्सीडेंड का बहाना कर के एक कार चालक को लूटा था, सब्जी मंडी के पास राजेन्द्र नगर से एक व्यक्ति का मोबाईल छीना था। इसके बाद कार से महाराष्ट्र के नाशिक धूलिया तथा गुजराज के बडोदा, वापी, सूरज, तक्ष एंव दाहोद क्षेत्र से मोबाईल लूट की वारदात की है। सभी लूटे गये मोबाईल बदमाशो ने अपनी कार में सीट के नीचे छिपा कर रखे थे आरोपियो के कब्जे से मोबाईल फोन जप्त किये गये है। जिनके आईईएमआई नंबरो के आधार पर मोबाईल मालिक व घटना स्थल का पता कर संबंधित पुलिस को अवगत कराया जायेगा ,,उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी भंवरकुआ संतोष दूधी, उनि देवेन्द्र मिश्रा, आर. रविकांत, आर. शैलेन्द्र, आर. विनित, आर. अंकित, आर. 2235 रुक्कन जाट, आर. 4082 देशराज, चालक आर. 4105 राहुल की सराहनीय भूमिका रही। गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







