फिरोजाबाद

 

मुलायम उर्फ मुल्ला पुत्र पप्पू गैंग के अन्य 02 सदस्यों को चोरी गैंग घोषित किया

 

संगठित गिरोह बनाकर चोरी एवं जबरन वसूली जैसे संगीन / गम्भीर अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित करने हेतु समाज विरोधी क्रियाकलाप करने वाले गैंगलीडर मुलायम उर्फ मुल्ला पुत्र पप्पू निवासी माली पट्टी थाना बसई मौहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद
2-सुल्तान पुत्र पप्पू निवासी माली पट्टी थाना बसई मौहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद ।
3-पप्पू पुत्र उल्फत निवासी माली पट्टी थाना बसई मौहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद को चोरी गैंग के रूप में घोषित किया,, जिसे थाना बसई मौहम्मदपुर पर दर्ज संख्या-डी-89/2026 पंजीकरण करते हुए अभियुक्तों की पुलिस द्वारा निगरानी प्रारम्भ की गयी है । गैंगलीड़र मुलायम उर्फ मुल्ला अपने गैंग के अन्य 02 सदस्यों के साथ मिलकर चोरी, जबरन वसूली, मारपीट जैसे गम्भीर अपराध करता है,,, मुलायम उर्फ मुल्ला व इसके अन्य साथी अभियुक्तों पर जनपद में चोरी, जबरन वसूली जैसे गम्भीर अपराधों में करीब आधा-आधा दर्जन मुकद्दमा दर्ज है

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave A Reply

Exit mobile version