रायपुर: मुजगहन थाना क्षेत्र में अकेली महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक खतरनाक सिरफिरे आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश (29 वर्ष), निवासी सेजबहार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अकेली महिलाओं का सायकल से पीछा करता था। 21 जुलाई 2026 को उसने बोरियाकला निवासी एक महिला को अकेला देखकर झांसा दिया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर तथा पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसके अलावा, 5 अगस्त को भी आरोपी ने सेजबहार के पास एक अन्य महिला पर हमला कर उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकत की थी, लेकिन महिला के शोर मचाने पर भाग निकला था।
रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में बनी 8 से अधिक टीमों ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त सायकल और कपड़े बरामद कर लिए हैं।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पूर्व में भी महिला संबंधी अपराधों में शामिल रहा है और पॉक्सो एक्ट के तहत 10 साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
- चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)