फिरोजाबाद
फिरोजाबाद, 01 नवंबर। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के तहत जनपद पुलिस ने 14 शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की।
सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल-कॉलेज, बाजार, मंदिर और चौराहों पर चेकिंग कर संदिग्धों को चेतावनी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन 1090, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया। सादा वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की।
पुलिस ने काउंसलिंग कर 5 परिवारों में समझौता भी कराया।
थानावार कार्रवाई: अरांव- 3, उत्तर- 2, खैरगढ़- 2, टूंडला- 2, शिकोहाबाद- 2, दक्षिण- 1, नगला खंगर- 1, फरिहा- 1।
