नयागॉव पुलिस को मिली सफलता”
नीमच
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद हर्ष राठौर एवं थाना प्रभारी जावद मनोज सिंह जादौन के के मार्गदर्शन मे पुलिस चौकी नयागाँव की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 306 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय पिकअप सहित 02 तस्करो को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 16,17 मध्य रात्री में पुलिस चौकी नयागांव की टीम द्वारा नयागांव टोल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मिर्ची से भरी महेन्द्रा कपंनी की पिकअप क्रमांक एमपी44 को 2183 को रोककर चेकिंग की गई जो चेकिंग के दौरान पिकअप के अंदर मिर्ची की आड मे परिवहन किया जा रहा 18 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 306 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त कर आरोपीगण मुकेश पिता कन्हैयालाल नागदा उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुदेडी थाना पिपल्यामण्डी जिला मंदसौर म०प्र० व उसका साथी दशरथ पिता लक्ष्मण नायक उम्र 45 साल निवासी ग्राम मुदेडी थाना पिपल्यामण्डी जिला मंदसौर म०प्र० को गिरप्तार किया गया।
सराहनीय भूमिकाः-उपरोक्त कार्यवाही मे नया गांव चौकी प्रभारी उनि राजेन्द्र सिंह सिसोदिया नयागाँव व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

