*प्रेस नोट 🙏* *पेपर के लिए*
*माल्हनवाड़ा और बोरिया में ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम*
*छिंदवाड़ा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर उत्साहपूर्वक सुना गया। इसी कड़ी में ग्राम माल्हनवाड़ा और ग्राम बोरिया में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने एकत्र होकर इस कार्यक्रम को दिल से सुना।
*माल्हनवाड़ा में पूर्व मंत्री और किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष रहे मौजूद*
ग्राम माल्हनवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के आम नागरिकों और किसानों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
बोरिया में धर्मेंद्र मिगलानी की अगुवाई में सुना कार्यक्रम
दूसरी ओर, ग्राम बोरिया में भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहाँ उपस्थित ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और उनके द्वारा बताए गए देशहित के कार्यों की सराहना की।
*विशेष रूप से किसानों के लिए था केंद्रित*
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का यह कार्यक्रम विशेष रूप से किसानों के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि, शासन की योजनाओं और ग्रामीण विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
संदीप जायसवाल घंसौर

