कटनी
माधवनगर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30.790 किलो गांजा के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार
माधवनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निवार निवासी 19 वर्षीय अनिल गोस्वामी को उसकी बाड़ी में लगाए गए 30 किलो 790 ग्राम वजन के हरे गांजा के पौधों सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 12 अगस्त 2026 को पुलिस भ्रमण के दौरान आरोपी की बाड़ी पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बाड़ी में गांजा के पौधे लगाए जाना स्वीकार किया गया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए पौधों को जब्त कर आरोपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सउनि राजेश बागरी, प्र0आर0 अजित सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, मणि सिंह, रोहित सिंह एवं नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)